फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   इस बार 18 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा

इस बार 18 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा

Mon, 01 Jul 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
इस बार 18 लाख सदस्य बनाएगी भाजपा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल ने कहा कि पिछली बार प्रदेश में 15 लाख सदस्य बनाए गए थे। इस बार 18 लाख से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। गोयल रविवार को परेड ग्राउंड स्थित महानगर कार्यालय में कार्य समिति को संबोधित कर रहे थे।

इससे पहले कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ सुनी। जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने कहा कि दून में भी सभी मंडलों में सदस्यता प्रमुख व सह प्रमुखों की नियुक्ति कर दी गई है। इस बार 915 बूथों पर हर एक पर 100 नए सदस्य बनाए जाएंगे। जो भी सदस्य सक्रिय सदस्य बनना चाहेंगे, उन्हें 50 नए सदस्य बनाने होंगे। प्रदेश महामंत्री व प्रदेश सदस्यता प्रमुख खजान दास ने दावा किया कि दून एक लाख से अधिक नए सदस्य बनाकर अभियान में आगे रहेगा। कार्यसमिति को विधायक सहदेव पुंडीर, मुन्ना सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम लता कंडवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान, अनीता ममगाईं आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेश कंडवाल, अरुण मित्तल, जिला उपाध्यक्ष सूरत सिंह चौहान, यशपाल नेगी, वीर सिंह चौहान, शरद रावत, संपूर्ण सिंह रावत, विजय भट्ट, पंकज शर्मा, दयानंद जोशी, अमित डबराल, राजेंद्र मनवाल, प्रशांत चमोली, संदीप मोगा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed