फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मन्नूगंज के बाशिंदों को 40 साल बाद मिलेगी दुर्गंध से निजात

मन्नूगंज के बाशिंदों को 40 साल बाद मिलेगी दुर्गंध से निजात

Mon, 01 Jul 2019 01:33 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
मन्नूगंज के बाशिंदों को 40 साल बाद मिलेगी दुर्गंध से निजात
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मन्नूगंज के लोगों को 40 साल बाद क्षेत्र में फैली दुर्गंध से राहत मिलेगी। इसके लिए क्षेत्र में दशकों से एकत्र कचरे को दीवार तोड़कर हटाया जा रहा है। कूड़ा हटाने के अभियान की प्रगति रविवार को जिलाधिकारी ने भी देखी।
रविवार को जिलाधिकारी सी. रविशंकर की मौजूदगी में प्रभात सिनेमा के पीछे की दीवार तोड़ी गई। इस दीवार के पीछे चार दशकों से लगातार कूड़ा डाला जा रहा था। इससे इस क्षेत्र में रहने वाले लोग दुर्गंध से परेशान थे। इसके अलावा चकराता रोड से भूमिगत इस नाले पर जमा कचरे के कारण बरसात में यहां जलभराव होता था। इससे इलाके के लोगों को बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी। तमाम शिकायतों के बाद कुछ दिन पहले नगर निगम ने इस समस्या के बाबत सुध ली और जेसीबी लगाकर कूड़ा हटाने की मुहिम शुरू की है।
विज्ञापन

कब्जे के लिए बदल दिया डिजाईन
अनुराग चौक के निवासियों का आरोप है कि यहां नाले पर एक जेई का कब्जा है। अमृत योजना में भी जेई ने जमीन कब्जाने के लिए डिजाईन ही बदल दिया था। चूंकि, मामला न्यायालय में विचाराधीन है तो जिलाधिकारी ने अध्ययन करने के बाद ही कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed