{"_id":"5d17c2188ebc3e3cee013fef","slug":"156183808416-dehradun-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन नहीं देने पर डीएम, मुख्य कोषागार अधिकारी तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन नहीं देने पर डीएम, मुख्य कोषागार अधिकारी तलब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन नहीं देने पर डीएम, मुख्य कोषागार अधिकारी तलब
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। बुुजुर्ग महिला को पारिवारिक पेंशन देने में आनाकानी करने पर मानवाधिकार आयोग ने जिलाधिकारी, मुख्य कोषागार अधिकारी व जिला कोषागार अधिकारी को नोटिस जारी कर दिया गया है। आयोग की ओर से जारी किए गए आदेश में अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि वे महिला पारिवारिक पेंशन देेने के साथ ही आयोग को अवगत कराएं।
डोईवाला निवासी कांति देवी को मार्च से पारिवारिक पेंशन नहीं दी जा रही है। कांति देवी ने पारिवारिक पेंशन पाने के लिए कोषागार अधिकारियों के पांच चक्कर लगाए, लेकिन उन्हें पेंशन नहीं मिल पाई। इस संबंध में जब सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई तो अफसरों ने एक मार्च की पेंशन उसके खाते में डाल दी। जब कांति देवी ने अप्रैल व मई की पेंशन देने की बात कही तो अफसरों ने यह तर्क देकर पेंशन देने से इनकार कर दिया गया कि सॉफ्टवेयर में खराबी से पेंशन नहीं दी जा सकती है।
सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार की इस संबंध में मानवाधिकार आयोग में याचिका दाखिल की। जिसमें आयोग को बताया गया कि बुजुर्गों को पेंशन नहीं मिलने से गंभीर संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रकरण की सुनवाई के बाद आयोग ने जिलाधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी व जिला कोषागार अधिकारी को तलब करने के साथ ही आदेश जारी किया कि बुजुर्ग महिला को पेंशन देकर आयोग को अवगत कराया जाए।