{"_id":"5d1675208ebc3e3cbf2e8234","slug":"156175284419-dehradun-news104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने नहीं दी कनेक्शनों के जांच की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने नहीं दी कनेक्शनों के जांच की सूची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ऊर्जा सचिव के सख्त आदेश के बावजूद यूपीसीएल के मुख्य अभियंता, अधीक्षण व अधिशासी अभियंताओं ने बिजली कनेक्शनों की जांच नहीं की। जांच संबंधी सूची नहीं देने पर मुख्य अभियंता मुख्यालय एके सिंह ने सभी मुख्य अभियंताओं से रिपोर्ट तलब की है।
बता दें, बिजली चोरी की घटनाआें को रोकने को लेकर ऊर्जा सचिव राधिका झा ने हर माह निश्चित संख्या में बिजली कनेक्शनों की औचक जांच करने संबंधी आदेश जारी किए गए थे। इसके तहत मुख्य अभियंताओं को 10, अधीक्षण अभियंताओं को 25 कनेक्शन की जांच करनी थी, लेकिन किसी स्तर के अभियंता ने जांच नहीं की। यूपीसीएल के मुख्य अभियंता मुख्यालय एके सिंह ने बताया कि मुख्य अभियंताओं समेत संबंधित अभियंताओं द्वारा जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक इस संबंध में रिपोर्ट मुख्यालय नहीं भेजी गई है। अभियंताओं द्वारा बिजली कनेक्शनों की जांच संबंधी रिपोर्ट तलब की गई है।