फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदेश में अगले 10 वर्षों में दोगुने हो जाएंगे उद्योग

प्रदेश में अगले 10 वर्षों में दोगुने हो जाएंगे उद्योग

Sat, 29 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में अगले 10 वर्षों में दोगुने हो जाएंगे उद्योग
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

प्रदेश में अगले 10 से 12 वर्षों में उद्योगों की संख्या दोगुनी हो जाएगी। राज्य में औद्योगिक विकास की अपार संभावनाएं हैं। यह बात शुक्रवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दून पहुंचे उत्तर क्षेत्रीय अध्यक्ष समीर गुप्ता ने कही।
राजपुर रोड स्थित होटल में अमर उजाला से बातचीत करते हुए समीर गुप्ता ने कहा कि उत्तराखंड अगले 10 से 12 वर्षों में हॉस्पिटेलिटी, पर्यटन, मेडिकेयर और साहसिक खेलों का मुख्य केंद्र बन सकता है। राज्य में उद्योगों की संख्या और उत्पादन दोगुना तक हो सकता है। इससे जहां रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, वहीं अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। इसके लिए प्रदेश में प्राकृतिक संसाधन, मैन पावर, कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब सरकार को औद्योगिक विकास के लिए ढांचागत सुविधाएं जुटाने पर फोकस करना चाहिए। उत्तराखंड में पर्यावरण और वन क्षेत्र के चलते विकास योजनाओं व उद्योगों पर प्रभाव पड़ रहा है। सरकार को विकास और पर्यावरण के बीच सामंजस्य बनाते हुए उद्योगों के विकास को गति देनी होगी।
विज्ञापन

सीआईआई उत्तराखंड शाखा अध्यक्ष मुकेश गोयल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान उत्तराखंड के बड़े उद्योगों में काम पूरी तरह ठप हो जाता है। ज्यादातर उद्योग करीब एक हफ्ते तक पूरी तरह बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहारीगढ़ से रोशनाबाद को जाने वाली सड़क को ठीक किया जाना चाहिए, जिससे कांवड़ यात्रा के दौरान उद्योगों की दिक्कतें कम होंगी। उपाध्यक्ष अशोक विंडलास ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बिजली की निर्बाध आपूर्ति नहीं हो रही है। बार-बार विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उद्योग जगत को नुकसान हो रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय निदेशक अंकुर चौहान, उप निदेशक गौरव लांबा, सीआईआई के उत्तराखंड हेड सुमनप्रीत सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योगपतियों की समस्याओं पर हुई चर्चा
राजपुर रोड स्थित होटल में सीआईआई उत्तर क्षेत्र के अध्यक्ष समीर गुप्ता ने राज्य के उद्योगपतियों से मुलाकात की। उन्होंने राज्य के उद्योगों को लेकर हो रही परेशानियों और उद्योगपतियों की समस्याओं को लेकर चर्चा की। समीर गुप्ता ने कहा कि सीआईआई सरकार के साथ मिलकर विकास के बेहतर मॉडल पर काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed