फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सुनी लोगों की समस्याएं

मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सुनी लोगों की समस्याएं

Fri, 28 Jun 2019 01:28 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के ओएसडी ने सुनी लोगों की समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

चकराता। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के ओएसडी उर्वादत्त भट्ट ने बृहस्पतिवार को चकराता ब्लॉक सभागार में जनता दरबार आयोजित कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इससे पूर्व सीएम के ओएसडी के चकराता पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जनता दरबार के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष चंदन चौहान ने बताया कि सीएचसी चकराता में सुविधाओं की कमी है। जिसके चलते यहां की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए विकासनगर और देहरादून के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के साथ ही पर्याप्त संसाधन मुहैया कराने की मांग रखी। ग्राम प्रधान मंझगांव सुरेश प्रसाद थपलियाल ने ब्लॉक कार्यालय में पंचायत सचिवों के अधिकांश पद रिक्त होने की जानकारी देते हुए रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती की मांग की। क्वारना निवासी यशपाल ने क्वारना-मंगरोली मोटर मार्ग को स्वीकृति प्रदान कराने की मांग की। विद्यादत्त जोशी ने सुजऊ संपर्क मार्ग को पक्का किये जाने की गुहार लगाई। छावनी बाजार निवासी तीर्थ कुकरेजा ने कालसी गैस एजेंसी से प्वाइंट डिलीवरी के दाम निर्धारित कराने के लिए उचित कार्रवाई की मांग रखी। इसपर ओएसडी ने सभी समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान तहसीलदार केएस नेगी, सुरेंद्र बिष्ट, चंदन चौहान, दीवान राणा, बिशन दत्त शर्मा, टीकाराम शाह, संतराम, अमर सिंह, नरेश रावत, संजीव चौहान, राकेश भट्ट, श्याम दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed