{"_id":"5d0a9c8e8ebc3e617666c26e","slug":"15609765111-vikas-nagar-news6","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन सत्यापन के लिए दर-दर भटक रहे बुजुर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन सत्यापन के लिए दर-दर भटक रहे बुजुर्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
साहिया। समाज कल्याण विभाग की ओर से दी जाने वाली पेंशन के सत्यापन के लिए इन दिनों बुजुर्गों और अन्य लाभार्थियों को दर-दर की ठोकरें खानी पड़ रही हैं। विभाग की ओर से सत्यापन के लिए गांवों में शिविर नहीं लगाए जाने के कारण बुजुर्गों को खुद ही कई किमी दूर ब्लॉक मुख्यालयों में जाना पड़ रहा है।
समाज कल्याण विभाग की ओर से पेंशन सत्यापन के लिए 31 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। साथ ही सत्यापन के लिए गांवों में शिविर लगाने की व्यवस्था है। लेकिन, जौनसार बावर परगने के गांवों में विभाग की ओर से शिविर नहीं लगाए जा रहे हैं, जिसके चलते बुजुर्गों को खुद ही सत्यापन फॉर्म खरीदकर ब्लॉक मुख्यालयों में जाना पड़ रहा है। पेंशन सत्यापन फॉर्म खरीदने साहिया पहुंचे खमरोली गांव के ग्रामीण बसंती देवी, दौलत सिंह, इंद्रा देवी, रिखाड़ गांव के संतराम चौहान, सकनी गांव की माको देवी, अलसी गांव से सुरमा देवी, फाको देवी, सुबो देवी ने बताया कि उन्हें इस बात की भी जानकारी नहीं है कि फॉर्म को जमा कहां कराया जाना है। बताया कि पिछले एक माह से पेंशन का सत्यापन किया जा रहा है। शुरू में बताया गया था कि गांव में ही शिविर लगाकर सत्यापन किया जाएगा। लेकिन, सत्यापन की अंतिम तिथि नजदीक आने के बावजूद कोई भी अधिकारी गांव में शिविर लगाने नहीं आया।
------------------
बयान
प्रत्येक ग्राम पंचायत अधिकारी को अपने सेवित क्षेत्र में पेंशन के लाभार्थियों का सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।
- कुंदनलाल आर्य, समाज कल्याण अधिकारी