फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कालसी से होगी चकराता के लिए रसोई गैस की आपूर्ति

कालसी से होगी चकराता के लिए रसोई गैस की आपूर्ति

Thu, 20 Jun 2019 02:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
कालसी से होगी चकराता के लिए रसोई गैस की आपूर्ति
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

चकराता। जौनसार बावर परगने की पर्यटन नगरी चकराता और आसपास के गांवों में रसोई गैस की आपूर्ति करने वाली एजेंसी की वितरण प्रणाली में समस्या आने पिछले पंद्रह दिनों से उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। स्थानीय लोगों की ओर से आईओसी (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन) में शिकायत दर्ज कराने के बाद अब कालसी स्थित गैस एजेंसी को चकराता क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गैस मुहैया कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

कालसी गैस एजेंसी के प्रबंधक गिरीश कुमार ने बताया प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे रसोई गैस सिलिंडर से भरा वाहन चकराता बस स्टैंड पर मौजूद रहेगा। जबकि, छावनी बाजार में प्रत्येक माह की 10, 20, और 30 तारीख को गैस की प्वाइंट डिलीवरी कराई जाएगी। साथ ही आने वाले समय में क्वांसी, लागा पोखरी, पुरोड़ी, मागटी और नागथात क्षेत्र में भी आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। जानकारी के अनुसार चकराता और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पांच हजार से अधिक उपभोक्ता रसोई गैस का इस्तेमाल करते हैं। साथ ही होटलों में भी एलपीजी के कमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति की जाती है। इन दिनों पर्यटकों की आमद अधिक होने से होटलों में रसोई गैस की खपत भी अधिक हो रही है। पिछले पंद्रह दिनों से एलपीजी की आपूर्ति ठप होने से होटल संचालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब कालसी से एलपीजी की आपूर्ति शुरू होने के बाद होटल संचालकों के साथ ही स्थानीय लोगों ने राहत महसूस की है।
विज्ञापन

-------------
बयान
एजेंसी की ओर से डिलीवरी प्वाइंट निश्चित कर दिए गए हैं। प्वाइंट डिलीवरी का शुल्क भी शीघ्र ही तय कर दिया जाएगा।
- सुधीर कश्यप, क्षेत्रीय अधिकारी, आईओसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed