{"_id":"5d0a9c718ebc3e568439e7e8","slug":"15609764839-vikas-nagar-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकपत्थर में पुलिस चौकी छत पर जला दिया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकपत्थर में पुलिस चौकी छत पर जला दिया कूड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
डाकपत्थर चौकी पुलिस ने बुधवार को चौकी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। लेकिन, अभियान के दौरान पुलिसकर्मी ऐसी चूक कर बैठे, जिसके बाद उनके हाथ पांव फूल गए। पुलिस ने स्वच्छता अभियान में आसपास के युवाओं को भी शामिल किया था। अभियान के दौरान चौकी के भवन की छत पर सफाई करते हुए किसी ने छत पर कूड़े के ढेर में आग लगा दी, जिससे कई पेड़ आग की जद में आ गए। सूूखे कूड़े और हवा के झोंकों से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास की बस्ती में भी हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के आग पर काबू पाया गया।
जनता का सुरक्षा मुहैया कराने का दावा करने वाली मित्र पुलिस जनता के लिए बड़ी परेशानी का सबब बनने से बाल बाल बची। स्वच्छता अभियान के दौरान कर्मियों की भारी लापरवाही तब सामने आई जब चौकी भवन की छत पर ही कूड़े के ढेर में आग लगा दी गई। घनी बस्ती के बीच में बनी पुलिस चौकी की छत पर कूड़े में लगाई आग ने कुछ हरे पेड़ों को भी अपनी चपेट में ले लिया था, जिससे आसपास के भवनों को भी खतरा पैदा हो गया। छत के ऊपर से आग की लपटें उठती देख लोगों में हड़कंप मच गया। आग के विकराल रूप लेते ही पुलिस के भी हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उधर, चौकी प्रभारी रतन सिंह से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन, बात नहीं हो पाई। संपर्क स्थापित होने पर उनका पक्ष प्रकाशित किया जाएगा।