फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डॉक्टरों पर हिंसा की रोकथाम को बने कानून

डॉक्टरों पर हिंसा की रोकथाम को बने कानून

Thu, 20 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टरों पर हिंसा की रोकथाम को बने कानून
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

देश में डॉक्टरों पर हिंसा की रोकथाम को कानून बनाने की मांग करते हुए होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। तीन सूत्री ज्ञापन में होम विजिट करने वाले डॉक्टरों के लिए भी कानून में प्रावधान की मांग की गई है?

होम्योपैथी मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रणव ममगाईं के नेतृत्व में बुधवार को चिकित्सक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान चिकित्सकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में डॉक्टरों की स्थिति और बीते दिनों बंगाल में हुई महिला डॉक्टर के साथ हुई हिंसा का हवाला दिया गया है। इस दौरान कुलदीप ममगाईं, डॉ. विनीत काला, डॉ. गौतम पंवार, डॉ. राहुल उनियाल, डॉ. ऋतु डबराल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ये हैं मांग
-हिंसा रोकथाम और नुकसान अधिनियम 2017 मसौदे के अंतर्गत डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए कानून बने।
-हिंसा के आरोपियों पर संज्ञेय व गैर जमानती अपराध मानकर प्रथम श्रेणी के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में ट्रायल चलाया जाए।
-स्वास्थ्य मंत्रालय सभी राज्यों को सुझाव दे कि यदि उनके पास डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए विशिष्ट कानून नहीं है तो वह इस मसौदे पर विचार करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed