{"_id":"6a8dcdbf475d41a74606bd2b","slug":"uttarakhand-cabinet-meeting-roads-to-be-repaired-once-the-monsoon-ends-cm-to-conduct-inspection-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में हुई चर्चा; मानसून खत्म होते ही ठीक की जाएंगी सड़कें, सीएम करेंगे दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: कैबिनेट बैठक में हुई चर्चा; मानसून खत्म होते ही ठीक की जाएंगी सड़कें, सीएम करेंगे दौरा
Tue, 25 Aug 2026 10:49 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:49 PM IST
सार
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में धामी ने कहा कि जिन सड़कों के रखरखाव की समय सीमा समाप्त हो गई है, उनको ठीक करने के लिए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों के सुधार की निविदा प्रक्रिया पहले ही होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि मानसून खत्म होते ही तत्काल सड़कों की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। सीएम धामी खुद अक्तूबर में पूरे प्रदेश के सड़क मार्गों का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
मंगलवार को प्रदेश में सड़कों की मरम्मत पर कैबिनेट बैठक में विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग, नगर निगमों और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के अंतर्गत आने वाली सड़कों को दुरुस्त करने के लिए अभी से टेंडर प्रक्रिया को शुरू करने पर सहमति बनी, जिससे बारिश के बाद पूरे प्रदेश की सड़कों को दुरुस्त किया जा सके। इसके संदर्भ में स्थानीय निकायों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराने को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
कैबिनेट का फैसला: अग्निवीर रोजगार सेल के गठन को दी मंजूरी, उत्तराखंड ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सचिवालय में आयोजित कैबिनेट की बैठक में धामी ने कहा कि जिन सड़कों के रखरखाव की समय सीमा समाप्त हो गई है, उनको ठीक करने के लिए संबंधित एजेंसियों को आवश्यक धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। धामी ने कहा कि प्रदेशभर में सड़क सुधार के कार्य एक साथ युद्धस्तर पर शुरू किए जाने चाहिए, जिससे बारिश समाप्त होने के बाद सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का कार्य शुरू करने में देरी न हो।