फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ऑफिस में कूड़ा देख, घर से कर रहे काम कुलपति

ऑफिस में कूड़ा देख, घर से कर रहे काम कुलपति

Thu, 20 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
ऑफिस में कूड़ा देख, घर से कर रहे काम कुलपति
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के सफाई कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार के चलते विवि परिसर में गंदगी के ढेर लग गए हैं। कूड़ा और गंदगी से परेशान कुलपति ने कार्यालय आना ही छोड़ दिया है। वहीं मरीज में अस्पताल जाने से हिचक रहे हैं। फिलहाल कुलपति जरूरी फाइलें अपने आवास से ही निपटा रहे हैं।
हर्रावाला स्थित आयुर्वेद विवि के परिसर में 10 सफाई कर्मचारी काम करते हैं। इन कर्मचारियों का आरोप है कि कई महीने से वेतन नहीं मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट आ गया है। काफी उधारी हो गई है और अब परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। वेतन भुगतान की मांग पर सफाई कर्मचारियों ने सात मई से काम बंद कर रखा है, लेकिन विवि प्रशासन ने अभीतक कोई रास्ता नहीं निकाला है। वहीं सफाई व्यवस्था ठप होने से पंचकर्म केंद्र और अस्पताल परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। ऐसे हालात में मरीज तो दूर विवि कर्मी भी यहां आने से कतराने लगे हैं। गंदगी के कारण कुलपति प्रो. अभिमन्यु कुमार खुद भी कार्यालय नहीं जा रहे हैं। परिसर में ही कुलपति का आवास है, जहां से वे जरूरी फाइलें निपटा रहे हैं। वहीं कुलसचिव रामजी शरण शर्मा ने करीब 15 दिन पहले कर्मचारियों के वेतन की फाइल चलाई थी, लेकिन भुगतान अभीतक नहीं हो सका है।
विज्ञापन

---
हमने आउटसोर्स कंपनी के माध्यम से सफाई कर्मचारी मंगाए थे। कंपनी से कुछ कागजी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा गया था, लेकिन उन्होंने नहीं की है। इसलिए हम कंपनी को बजट नहीं दे पा रहे हैं। हमने कर्मचारियों को मजदूरी पर काम करने के लिए कहा था, लेकिन वे नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामजी शरण शर्मा, कुलसचिव, आयुर्वेद विवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed