फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राज्य में बनेंगे जीआईएस आधारित 10 पावर सब स्टेशन

राज्य में बनेंगे जीआईएस आधारित 10 पावर सब स्टेशन

Sun, 16 Jun 2019 01:52 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
राज्य में बनेंगे जीआईएस आधारित 10 पावर सब स्टेशन
राज्य में बनेंगे जीआईएस आधारित 10 पावर सब स्टेशन
विज्ञापन

ब्यूरोे/अमर उजाला
देहरादून। बिजली की समस्याओं को दूर करने के लिए यूपीसीएल देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, कोटद्वार, रुद्रपुर व रानीखेत जैसे 10 शहरों में गैस इंसुलेटेड पावर सब स्टेशन बनाएगा। सब स्टेशनों के निर्माण पर 73.09 करोड़ की लागत आएगी, जिसे पावर फाइनेंस कारपोरेशन मुहैया कराएगा।

यूपीसीएल के मुख्य अभियंता मुख्यालय एके सिंह ने बताया कि जीआईएस तकनीक पर आधारित पावर सब स्टेशन देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, कोटद्वार, मुनिकीरेती, हल्द्वानी, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज व अल्मोड़ा में बनाए जाएंगे। देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, हल्द्वानी, रुद्रपुर, सितारगंज में 10 एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। जबकि कोटद्वार व मुनिकीरेती में आठ एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। अल्मोड़ा में पांच एमवीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। मुख्य अभियंता एके सिंह ने बताया कि जीआईएस तकनीक पर आधारित इन पावर सब स्टेशनों का निर्माण पूरा होने से बिजली आपूर्ति को और अधिक चुस्त दुरुस्त किया जा सकेगा। साथ ही उपभोक्ताओं को आए दिन होने वाली बिजली कटौती का सामना नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed