फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रस्तावों पर अमल न होने पर भड़के जनप्रतिनिधि

प्रस्तावों पर अमल न होने पर भड़के जनप्रतिनिधि

Wed, 12 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
प्रस्तावों पर अमल न होने पर भड़के जनप्रतिनिधि
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत विकासनगर की मंगलवार को हुई बैठक हंगामेदार रही। बैठक में भड़के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पिछली छह बैठकों के तमाम प्रस्तावों पर अमल नहीं हुआ है। ऐसे में इस तरह की बैठकों का कोई औचित्य नहीं है। बैठक में कुछ विभागों के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई।
क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में बिजली, पानी और कृषि से संबंधित समस्याएं छाई रहीं। केदारावाला के प्रधान एवं पछवादून प्रधान संगठन के अध्यक्ष इमरान खान ने कहा कि कृषि विभाग से संबंधित पांच साल पहले जो समस्याएं थीं वे आज भी बरकरार है। किसानों को समय पर बीज और खाद नहीं मिल पा रहा है। विभाग की ओर से खाद और बीज के बारे में किसानों को सूचना तक नहीं दी जाती। विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को भी नहीं है।
विज्ञापन

प्रतीतपुर के प्रधान नरेंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में धान की रोपाई शुरू होनी है, लेकिन किसानों को अब तक बीज उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस पर एसडीओ कृषि सुभाष ने कहा कि वे किसान के बेटे हैं और किसानों की समस्या को भली भांति जानते हैं। इस पर जनप्रतिनिधि और भड़क गए। उन्होंने कहा कि हर अधिकारी ऐसा ही कहता है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं करता। क्षेत्र पंचायत प्रमुख तारा देवी ने भी जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की जानकारी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। इमरान खान ने कहा कि जल निगम ने दो साल पहले लाखों रुपये खर्च कर ओवरहेड टैंक का निर्माण किया था, लेकिन इसे अब तक जल संस्थान को हस्तांतरित नहीं किए जाने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। प्रधान तौली गुलाम सिंह तोमर और क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंजा रमेश कुमार सैनी ने कहा कि क्षेत्र में आबादी के हिसाब से पेयजल आपूर्ति नहीं की जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य पपडियाना संदीप ने कहा कि सीएचसी विकासनगर की इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद नहीं रहते। इस पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके शर्मा ने कहा कि इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद रहते हैं, यदि किसी को कोई दिक्कत है तो वह सीधे उनसे मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में वन विभाग, शिक्षा एवं कुछ अन्य विभागों पर भी चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य जीवनगढ़ कुंवर सिंह, मदनपाल, सुरेश पुंडीर, सावित्री सैनी, रेखा नौटियाल, गुलफाम, हमीदा, सुमित्रा देवी, राकेश, अनिल, मनीषा, जरीना, लक्ष्मी देवी, अनुराधा, शेर सिंह, एडीओ पूजा पाल आदि मौजूद रहे।
---
बैठक के दौरान बिजली गुल
क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान बिजली गुल होने से सदन में मौजूद सदस्यों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। हैरानी की बात यह है कि बैठक में जब जनप्रतिनिधियों ने विद्युत विभाग से इसके बारे में जानना चाहता, तो बैठक में विभाग का कोई अधिकारी मौजूद ही नहीं था।

---
अनुपस्थित अधिकारियों से होगा जवाब तलब
खंड विकास अधिकारी बीएस झिक्वाण ने कहा कि बिजली, उरेडा और लोनिवि सहित कुछ विभागों के अधिकारी बैठक की सूचना दिए जाने के बावजूद उपस्थित नहीं हुए। इन अधिकारियों को जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed