फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिवहन निगम की बस सेवा ठप, यात्री परेशान

परिवहन निगम की बस सेवा ठप, यात्री परेशान

Mon, 10 Jun 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम की बस सेवा ठप, यात्री परेशान
ब्यूरो,अमर उजाला/विकासनगर
विज्ञापन

साहिया। यात्रा सीजन के बावजूद साहिया से देहरादून, हरिद्वार जाने वाली परिवहन निगम की एकमात्र बस सेवा पिछले दो सप्ताह से ठप है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि निगम की बस सेवा बंद होने से उन्हें निजी वाहनों से आवाजाही करनी पड़ रही है जो उनकी जेब पर भारी पड़ रही है।
साहिया से देहरादून और हरिद्वार के लिए परिवहन निगम की एकमात्र बस सेवा सुबह साढ़े सात बजे थी। जबकि, शाम साढ़े पांच बजे हरिद्वार, देहरादून होते हुए इसकी वापसी होती थी। पिछले दो सप्ताह पूर्व परिवहन निगम की ओर से बस सेवा बंद कर दी गई। जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लोगों को हरिद्वार जाने के लिए निजी वाहन बुक कराना पड़ रहा है। इसके लिए उन्हें तीन से चार हजार रुपये देने पड़ रहे हैं। वहीं, साहिया नेवी के प्रधान मोहन लाल शर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनोद कुमार भसीन, अन्नतराम जोशी, नरेश दत्ता आदि का कहना है कि परिवहन निगम की साहिया के लिए बस सेवा पिछले 25 वर्षों से संचालित हो रही थी। यदि इस बस सेवा का संचालन फिर से शुरू नहीं हुआ तो इसके खिलाफ ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

-------------
बयान
मैने अधिकारियों को बस संचालन फिर से शुरू करने के निर्देश दिए थे, यदि बस सेवा शुरू नहीं हुई तो इसे जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं संबंधित अधिकारियों से इस मामले में जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक जैन, महाप्रबंधक संचालन, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed