फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खुशियों की सवारी को लगा ‘ब्रेक’

खुशियों की सवारी को लगा ‘ब्रेक’

Fri, 07 Jun 2019 01:40 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 01:40 AM IST
विज्ञापन
खुशियों की सवारी को लगा ‘ब्रेक’
खुशियों की सवारी को लगा ‘ब्रेक’
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अस्पताल में जन्म के बाद नौनिहालों को अभी सरकारी सवारी नहीं मिल सकेगी। नई व्यवस्था में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 तो जैसे-तैसे संचालित हो गई, लेकिन खुशियों की सवारी के चलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। सीएमओ स्तर पर संचालन को दी गई सेवा के लिए अभी चालकों की भर्ती भी नहीं हो सकी है। साथ ही दरों कोे लेकर भी कई विवाद चल रहे हैं। ऐसे में निदेशालय की ओर से एक बार इस बात को शासन के संज्ञान में लाया जाएगा।
बीते मार्च तक एंबुलेंस 108 और खुशियों की सवारी का संचालक जीवीके कंपनी करती थी। प्रदेश में खुशियों की सवारी में 95 वाहन संचालित होते थे, लेकिन इस बार इन दोनों सेवाओं को जीवीके से ले लिया गया। एंबुलेंस 108 के संचालन का काम निविदा के आधार पर कैंप कंपनी को दे दिया गया, लेकिन खुशियों की सवारी के वाहन अभी खड़े हैं। अप्रैल में शासन ने खुशियों की सवारी को सीएमओ को संचालित करने के लिए कहा था। इसके बाद सीएमओ स्तर पर इसके लिए टेंडर आदि किए जाने थे। देहरादून के सीएमओ डॉ. एसके गुप्ता ने बताया कि सेवा का संचालन करने में काफी परेशानियां सामने आ रही हैं। सेवा के लिए अभी चालकों की भर्ती भी नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही ठेकेदारों ने विभाग की दरों को बेहद कम बताया है। लिहाजा, अब दोबारा से इस सेवा के संचालन के लिए शासन से ही वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

---------
प्राइवेट वाहन से ही लाने को मजबूर
लोग प्रसूता और नौनिहालों को प्राइवेट वाहन से ही घर ले जाने को मजबूर हैं। अस्पतालों में इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई है। यह सुविधा शुरू न होने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
विभाग इस मामले पर ध्यान दे रहा है। सीएमओ ने इस बारे में जानकारी दी है कि सेवा के संचालन में परेशानियां आ रही हैं। शासन से भी शीघ्र बात की जाएगी, ताकि इसे जल्द शुरू किया जा सके।
- डॉ. रविंद्र थपलियाल, स्वास्थ्य महानिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed