फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   केदारनाथ में मित्र पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

केदारनाथ में मित्र पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

Thu, 06 Jun 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
केदारनाथ में मित्र पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ में यात्रियों ने पुलिस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक बच्ची और एक युवक को पुलिस ने मंदिर के अंदर से घसीट कर बाहर निकाला, जिससे बच्ची के पांव में चोट आई है। पुलिस अधीक्षक ने इस तरह की घटना से इनकार किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में एक युवक ने आरोप लगाया कि वह मंदिर में दर्शन करते हुए जल चढ़ा रहे थे, तभी पुलिस कर्मी ने एक बच्ची का सिर पकड़कर उसे बाहर की तरफ धकेला। एक युवक को घसीटकर बाहर लाया गया। युवक ने बताया कि एक अन्य युवती और उसकी मां व मौसी के साथ भी पुलिस ने अभद्र व्यवहार किया है। उसे थर्ड डिग्री की धमकी भी दी गई। इधर, तीर्थ पुरोहित कुलदीप, बगवाड़ी, नितिन बगवाड़ी, अंकुर शुक्ला, हिमांशु तिवारी आदि का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से राज्य की छवि धूमिल हो रही है और देश-विदेश में अच्छा संदेश नहीं जा रहा है।
विज्ञापन

इधर, पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने इस तरह की घटना से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ यात्री मंदिर के गर्भगृह में शिवलिंग पर जल चढ़ा रहे थे। पुलिस जवानों ने उनसे जल्दी पूजा कर बाहर आने का निवेदन किया था, लेकिन वह नहीं माने, बल्कि एक यात्री ने पुलिस जवान का कॉलर पकड़ दिया। जवान मंदिर के अंदर यात्रियों को संभालने में जुटा हुआ था। ये कुछ यात्री अव्यवस्था फैलाने में लगे हुए थे। ऐसे में उन्हें मजबूरन बाहर करना पड़ा। वे अब पुलिस पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। किसी भी यात्री ने पुलिस कर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed