{"_id":"5cf6d2f1bdec22070b274b33","slug":"15596797243367-dehradun-news127","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द होगी 367 संविदा परिचालकों की नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द होगी 367 संविदा परिचालकों की नियुक्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द होगी 367 संविदा परिचालकों की नियुक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। परिवहन निगम में नियुक्ति का इंतजार कर रहे 367 संविदा परिचालकों को नौकरी पर रखे जाने का रास्ता साफ हो गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद परिवहन निगम की महाप्रबंधक प्रशासन की ओर से 367 संविदा परिचालकों की नियुक्ति के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
परिवहन निगम में एक साल पूर्व 367 संविदा परिचालकाें की नियुक्ति की गई थी लेकिन कतिपय कारणाें के चलते नियुक्ति पर रोक लगी हुई थी। परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से नियुक्ति संबंधी आदेश नहीं जारी होने से नियुक्ति पाए संविदा परिचालकों को डर था कि मामला खटाई में न पड़ जाए। आखिरकार शासन से अनुमति मिलने के बाद महाप्रबंधक प्रशासन निधि यादव की ओर से मंगलवार को इन सभी 367 संविदा परिचालकों की नियुक्ति किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। महाप्रबंधक की ओर से आदेश जारी होने के बाद संविदा परिचालकों ने खुशी जताई है।
उल्लेखनीय है कि परिवहन निगम में परिचालकों की भारी कमी है। परिवहन निगम में 1200 संविदा व विशेष श्रेणी परिचालकों के अलावा 800 के करीब नियमित परिचालक हैं। परिचालकों की कमी से बसों के संचालन में दिक्कतें आ रही थी। अब जबकि 367 संविदा परिचालकों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिया गया है तो बसों के संचालन से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।