फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   एसजीआरआर में होगी दिल्ली विवि जैसी मारामारी

एसजीआरआर में होगी दिल्ली विवि जैसी मारामारी

Wed, 05 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
एसजीआरआर में होगी दिल्ली विवि जैसी मारामारी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एसजीआरआर पीजी कॉलेज में इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय की तरह दाखिलों की मारामारी देखने को मिलने वाली है। महज सात दिन में ही कॉलेज में 1000 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। खास बात यह है कि 90 प्रतिशत से ऊपर अंक वाले 180 छात्र आवेदन कर चुके हैं।

एसजीआरआर कॉलेज में बीए की 250 और बीएससी की कुल 400 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो चुके हैं। अभी चूंकि आर्थिक रूप से पिछड़े (ईडब्ल्यूएस) छात्रों के लिए सीटों का बंटवारा नहीं हुआ है, इसलिए केवल पंजीकरण ही किए जा रहे हैं। कॉलेज प्रिंसिपल प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि कॉलेज में अभी तक 1000 से अधिक पंजीकरण हो चुके हैं। इनमें से 90 से 98 प्रतिशत वाले 30 छात्र, 80 से 90 प्रतिशत वाले 150 छात्र, 75 से 80 प्रतिशत वाले 200 से अधिक छात्र शामिल हैं। हाई परसेंटेज वाले छात्रों के पंजीकरण की वजह से इस साल पहली ही कटऑफ 90 प्रतिशत तक रुकने का अनुमान है। ऐसे में कॉलेज में 70 या इससे कम प्रतिशत वाले छात्रों के लिए दाखिले की राह मुश्किल नजर आ रही है।
विज्ञापन

गत वर्ष यह थी कटऑफ
गत वर्ष बीएससी पीसीएम की कटऑफ 86.33 पर रुकी थी। बीए की कटऑफ 73.20 प्रतिशत थी।
एसजीआरआर में सीटें
कोर्स सीट
बीए 250
बीएससी पीसीएम 190
बीएससी पीएमजी 40
बीएससी सीबीजेड 130
बीएससी जीबीजेड 40
(पी-फिजिक्स, सी-केमिस्ट्री, एम-मैथ्स, बी-बायोलॉजी, जेड-जूलॉजी, जी-जियोलॉजी) (अभी ईडब्ल्यूएस की सीटें तय नहीं हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed