फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लिटिल स्टार ने नरेंद्र एकेडमी को 103 रन से हराया

लिटिल स्टार ने नरेंद्र एकेडमी को 103 रन से हराया

Wed, 05 Jun 2019 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
लिटिल स्टार ने नरेंद्र एकेडमी को 103 रन से हराया
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अंडर 13-सैफरॉन लीफ वरदान चैंपियन ट्रॉफी टूर्नामेंट में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में लिटिल स्टार और अभिमन्यु एकेडमी ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। लिटिल स्टार ने नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी को 103 रन से हराया। अभिमन्यु एकेडमी ने आस्था क्रिकेट एकेडमी को 65 रन से करारी शिकस्त दी।
पौंधा स्थित दून इंटरनेशनल स्कूल में टूर्नामेंट का पहला मैच लिटिल स्टार एकेडमी और नरेंद्र क्रिकेट एकेडमी के बीच हुआ। पहले खेलते हुए लिटिल स्टार ने 23 ओवर में सभी विकेट खोकर 145 रन बनाए। संयम 31, विवेक 23 और आयुष की 18 रनों की पारी खेली। 146 रनों के विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी नरेंद्र नगर क्रिकेट एकेडमी की टीम 15 ओवर में महज 42 रन बना सकी। टीम के लिए सबसे अधिक 12 रन रिशु राज ने बनाए। लिटिल स्टार के लिए विवेक और प्रियांशु ने तीन विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

दूसरा मैच अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और आस्था क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। अभिमन्यु एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कुंज ने नाबाद 78 व वेदांश ने 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आस्था क्रिकेट एकेडमी की टीम 21.4 ओवर में 86 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिमन्यु एकेडमी ने मुकाबला 65 रनों से अपने नाम कर लिया। अंश ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed