फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पीजी और हॉस्टल संचालकों से वसूला जाएगा व्यावसायिक कर

पीजी और हॉस्टल संचालकों से वसूला जाएगा व्यावसायिक कर

Tue, 04 Jun 2019 02:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
पीजी और हॉस्टल संचालकों से वसूला जाएगा व्यावसायिक कर
पीजी और हॉस्टल संचालकों से वसूला जाएगा व्यावसायिक कर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। नगर निगम क्षेत्र के पीजी (पेइंग गेस्ट) और हॉस्टलों संचालकों से व्यावसायिक कर वसूला जाएगा। नगर निगम की दूसरी बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। पार्षदों ने भी प्रस्ताव पर सहमति दी है। बता दें कि नगर निगम क्षेत्र में सैकड़ों पीजी और हॉस्टल हैं, जिनका निगम में पंजीकरण नहीं है। पीजी भवन और हॉस्टल के पंजीकरण से उनकी संख्या का पता चल सकेगा। साथ ही उनसे होने वाली कर वसूली से निगम के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। मालूम हो कि अमर उजाला ने नगर निगम क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे पीजी भवन और हॉस्टलों का मुद्दा उठाया था।
बोर्ड बैठक में मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि शहर में अवैध रूप से पीजी भवन और हॉस्टल चल रहे हैं। जिनका रिकॉर्ड नगर निगम के पास नहीं है। ज्यादातर पीजी भवन और हॉस्टल कर जमा नहीं करा रहे हैं। ऐसे में इनका सर्वे कर उनकी सूची तैयार की जाएगी। इसके बाद उनसे भवन कर वसूला जाएगा। जिस पर मौजूद सभी पार्षदों ने प्रस्ताव को अपनी स्वीकृति दे दी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में सैकड़ों की संख्या में पीजी भवन और हॉस्टल हैं, जिनमें से कई भवन स्वामी आवासीय दर से भवन कर जमा करा रहे हैं। जबकि अधिकतर संख्या में भवन कर निगम में जमा नहीं कराया जा रहा है। संख्या का पता नहीं होने के चलते अभी तक ये बच रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। उनसे वर्ष 2014 या जब से वह संचालित हो रहे हैं, तब से अब तक का भवन कर वसूला जाएगा। इसके अलावा जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जल्द टीम करेगी सर्वे
मेयर सुनील उनियाल गामा ने बताया कि सर्वे के लिए जल्द टीम गठित होगी। जो सर्वे कर अपनी रिपोर्ट निगम के अधिकारियों को देगी। इसके बाद कर का निर्धारण कर भवन कर वसूलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इससे निगम हो राजस्व का लाभ होगा। जिससे जनसुविधाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed