{"_id":"5cf433dbbdec220783609a33","slug":"155950792713-vikas-nagar-news185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय नहीं मिलने से शिक्षक निराश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय नहीं मिलने से शिक्षक निराश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
मदरसा शिक्षकों को पिछले तीन साल से मानदेय नहीं मिला है। वहीं, इस बार भी मानदेय नहीं मिलने से शिक्षक निराश हैं। मदरसा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम ने बताया कि सत्र 2016-17 से वर्तमान सत्र तक का मानदेय किसी भी शिक्षक को नहीं मिला है। उन्होंने चेताया कि शीघ्र लंबित मानदेय का आहरण नहीं होने पर 10 जून से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
रविवार को डाक्टरगंज स्थित मदरसे में संपन्न हुई जिला मदरसा शिक्षक संघ की बैठक में जिलाध्यक्ष मो. इस्लाम ने बताया कि पछवादून के पांच मदरसों में कार्यरत 20 शिक्षकों सहित राज्यभर के 155 मदरसों के शिक्षकों को स्कीम फॉर प्रोवाइडिंग क्वॉलिटी एजुकेशन इन मदरसा (एसपीक्यूईएम) के तहत दो श्रेणियों में मानदेय दिया जाता है। प्रशिक्षित शिक्षकों को केंद्र सरकार द्वारा 12 हजार व अप्रशिक्षित शिक्षकों को छह हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया है। पिछले तीन साल से एसपीक्यूईएम योजना के तहत मिलने वाला मानदेय इन शिक्षकों को नहीं मिल रहा है। बताया कि गत मार्च माह में ही केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को मानदेय की धनराशि मुहैया कराई जा चुकी है, बावजूद इसके शिक्षकों को भुगतान नहीं किया जा रहा है।
इस दौरान फिरोज अहमद, खालिद अंसारी, राजेश कुमार, यशवीर, बिलकीस, सुरेंद्र कुमार, रजिया, तब्बसुम, तरन्नुम आदि मौजूद रहे।
-----------
बयान
केंद्र सरकार से सिर्फ 34 मदरसों के लिए ही बजट का आवंटन हुआ था। शेष मदरसों का बजट मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
अखलाख अहमद, डिप्टी रजिस्ट्रार, मदरसा बोर्ड