फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सिख यूथ फेस्ट में बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

सिख यूथ फेस्ट में बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर

Mon, 03 Jun 2019 02:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 02:05 AM IST
विज्ञापन
सिख यूथ फेस्ट में बच्चों ने सीखे आपदा प्रबंधन के गुर
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में रविवार को गुरुद्वारा गोविंद नगर रेसकोर्स में सिख यूथ फेस्टिवल 2019 का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर बच्चों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। पांच दिवसीय यूथ में प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण, आत्मसुरक्षा, गुरु नानक देव के उपदेशों की जानकारी दी जाएगी।

श्री गुरु हरकिशन साहिब कीर्तन एकेडमी यूनिट ऑफ अकाल पुरख की फौज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 10 से 22 वर्ष तक के तीन सौ छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। पहले दिन प्रतिभागियों को एक दूसरे का सम्मान करना, आत्मरक्षा और आपदा प्रबंधन के गुर सिखाए गए। इस मौके पर फायर ऑफीसर डीएसपी नरेंद्र कुमार व सहयोगी अवधेश कुमार ने डेमो दिखाकर बच्चों को आपदा से बचने के उपाय बताए। इस अवसर पर सरदार बलबीर सिंह साहनी प्रबंधक गुरुद्वारा गोविंद नगर रेस कोर्स, हरविंदर सिंह, सुखचैन सिंह, मनमीत सिंह, दलजीत सिंह, हरप्रीत सिंह काका, देवेंद्र पाल सिंह, तरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे। फेस्टिवल का समापन छह जून को होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed