फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अलविदा जुमा पर दुआ में उठे सैकड़ों हाथ

अलविदा जुमा पर दुआ में उठे सैकड़ों हाथ

Sat, 01 Jun 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
अलविदा जुमा पर दुआ में उठे सैकड़ों हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

अलविदा जुमा पर रोजेदारों ने नई टोपी और लिबास पहन कर मस्जिदों में नमाज अता कर अमन-चैन की दुआ मांगी। पहली सफ में जगह पाने के लिए अकीदतमंदों में उत्साह नजर आया। रोजेदारों के लबों पर दरूद-ए-पाक का विर्द था, तो नजरों में अल्लाह से बख्शीश की गुहार।

मस्जिद-ए-अक्शा कलां जीवनगढ़ के मुफ्ती तकी उल्ला ने दुआ करते हुए फरमाया कि ऐ अल्लाह, तू हम सबकी परेशानियों को दूर फरमां। हमने जो पूरे रमजान इबादत की है, रोजे रखे हैं, तू उसे अपनी बारगाह में कुबूल फरमां। हमारे देश में अमन और खुशहाली अता कर। साथ ही उन्होंने रोजेदारों को बताया कि पूरे अमन के माहौल के साथ अल्लाह के इस इनाम की खुशियों को एक-दूसरे के साथ बांटे। वहीं, डाकपत्थर, अंबाड़ी, मेहूवाला, नवाबगढ़, विकासनगर, भीमावाला, डाक्टरगंज, ढकरानी, ढालीपुर, हरबर्टपुर, बरोटीवाला, केदारावाला, रुद्रपुर, सहसपुर, रामपुर कलां में रोजेदारों ने अलविदा जुमा की नमाज अता कर अमन चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed