{"_id":"5cf18bd8bdec2207066cb185","slug":"155933389419-vikas-nagar-news32","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलसी और तिमली के जंगलों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलसी और तिमली के जंगलों में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
साहिया। जंगलों में आग लगने की घटनाओं पर वन विभाग नियंत्रण नहीं कर पा रहा है। बृहस्पतिवार को कालसी वन प्रभाग के अंबाड़ी और मटोगी के जंगलों में आग लगने के बाद शुक्रवार को जौनसार-बावर परगने के अलसी गांव के जंगलों और उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे तिमली रेंज के जंगलों में आग भड़क गई।
कालसी वन प्रभाग के तहत आने वाले अलसी गांव के जंगल में लगी आग बस्ती के निकट पहुंच गई, जिससे ग्रामीणों के दो दर्जन से अधिक आम के पेड़ जल कर राख हो गए। आग के बस्ती के नजदीक आने से ग्रामीण दहशत में हैं। वहीं, भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के तिमली रेंज के जंगल में भी शुक्रवार को आग भड़क गई। जंगल में लकड़ी लेने गए ग्रामीणों ने आग देखी तो इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के एक घंटे बाद तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। आग लगने से लाखों की वन संपदा नष्ट होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
इससे पूर्व बृहस्पतिवार को अंबाड़ी और मटोगी के जंगलों में भड़की आग भी बस्ती की ओर रुख करने लगी थी, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों और वन विभाग के कर्मचारियों ने बुुझाया। उधर, भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी के डीएफओ एसपी उनियाल ने बताया कि आग की घटनाओं पर नियंत्रण पाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। साथ ही ग्रामीणों को भी इसके लिए जागरूक किया जा रहा है।