फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मैडाथोन दो को, प्रथम विजेता को मिलेंगे आठ हजार

मैडाथोन दो को, प्रथम विजेता को मिलेंगे आठ हजार

Sat, 01 Jun 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
मैडाथोन दो को, प्रथम विजेता को मिलेंगे आठ हजार
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) संस्था की आठवीं वर्ष गांठ के अवसर पर छह दिवसीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके तहत दो जून को मैडाथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। मैडाथन में जीतने वाले प्रथम विजेता को पुरुष और महिला दोनों वर्ग में 8000 रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा दूसरे विजेता को 5,000 तथा तीसरे विजेता को 3000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

नगर निगम सभागार में मैड की ओर से शुक्रवार को आयोजित पेस कांफ्रेंस में मैडाथन के आयोजक करन कपूर ने बताया कि मैड संस्था इस बार अपनी आठवीं वर्षगांठ छह दिवसीय मेले के रूप में मनाएगी। सबसे पहले मैडाथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ के मार्ग की कुल लंबाई लगभग आठ किलोमीटर तय की गई है। दौड़ परेड ग्राउंड से शुरू होकर सीजेएम चर्च, रेस कोर्स, बन्नू चौक, आराघर चौक, बहल चौक और एश्लेहॉल से होते हुए वापस परेड ग्राउंड पर ही समाप्त होगी। इसी क्रम में तीन जून को रिस्पना हेरिटेज वॉक, चार जून को आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता, पांच जून को फिल्म मेकिंग प्रतियोगिता, छह जून को कला और फोटोग्राफी प्रदर्शनी और सात जून को सांस्कृृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed