{"_id":"5cec4060bdec22070264c4c9","slug":"155898689711-vikas-nagar-news72","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों ने एसडीओ को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों ने एसडीओ को घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
पेयजल संकट से जूझ रहे नवाबगढ़ और भीमावाला के ग्रामीणों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जल संस्थान कार्यालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीओ एपी सिंह का घेराव किया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग किए जाने के बावजूद समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
पछवादून में पेयजल समस्या लंबे समय से चली जा रही है, लेकिन जल संस्थान संकट से उबरने के लिए कोई उपाय नहीं कर रहा है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि रमजान माह में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों को शक्तिनहर के दूषित पानी से प्यास बुझानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारियों से कई बार गुहार लगाए जाने के बावजूद टैंकर से भी आपूर्ति नहीं की जा रही है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के ओवरहेड टैंकों पर जनरेटर की सुविधा नहीं होने से बिजली गुल होते ही पेयजल आपूर्ति भी ठप हो जाती है। लोगों ने शीघ्र ही ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालो में कामिल खान, जयपाल, पंजाब सिंह, विमल तोमर, भूपेंद्र तोमर, शहजाद, विष्णु दुबे, इरशाद, आसिफ, सचिन कश्यप आदि शामिल रहे।
उधर, जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह ने बताया कि नवाबगढ़ क्षेत्र की जलापूर्ति व्यवस्था मंगलवार तक सुचारु कर दी जाएगी। जबकि, जौनसारी बस्ती में मिनी नलकूप की मोटर खराब होने से भीमावाला में आपूर्ति बाधित हुई है, जिसे बहाल कर दिया जाएगा।