फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नेहरू ने रखी नए भारत के निर्माण की नींव

नेहरू ने रखी नए भारत के निर्माण की नींव

Tue, 28 May 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
नेहरू ने रखी नए भारत के निर्माण की नींव
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तिलक भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यकर्ताओं ने नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों का अनुसरण करने का संकल्प लिया।
तिलक भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पछवादून कांग्रेस अध्यक्ष संजय किशोर महेंद्रू ने कहा कि आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के बाद नए भारत के निर्माण की नींव रखने में भी पंडित नेहरू का सबसे बड़ा योगदान है। कहा कि नेहरू की नीतियों की बदौलत ही समकालीन राष्ट्रों से भारत आगे निकल पाया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि पंडित नेहरू की ही देन है कि आज भारत विश्व में शांति, सद्भाव की मिशाल बना हुआ है। इस दौरान प्रदेश महासचिव संजय जैन, पूर्व पालिकाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, राजीव शर्मा, कितेश जायसवाल, गुरविंदर सिंह, भाष्कर चुग, लवलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
पछवादून विकास मंत्र ने दी श्रद्धांजलि
पछवादून विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने मंच कार्यालय हरबर्टपुर में पंडित जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी। मंच संयोजक अतुल शर्मा ने कहा कि तत्कालीन समय में पंचशील सिद्धांतों के आधार पर तैयार नेहरू की विदेश नीति आज भी प्रासंगिक है। कहा कि तत्कालीन सोवियत संघ के साथ से मित्रता की नींव रख कर नेहरू ने देश के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की थीं, जिसके चलते देश ने आजादी के बाद शुरुआती वर्षों में ही विकास की गति पकड़ ली थी। इस दौरान सुनील तोमर, संजीव कुमार, मुकेश शर्मा, नवीन वर्मा, राकेश कुमार, कृष्णलाल धीमान, रमेश कुमार, विजय पाल, रोशन लाल, अजय कुमार, अमन बिजल्वाण, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed