फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता : मुन्ना

गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता : मुन्ना

Tue, 28 May 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता : मुन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

विधायक मुन्ना चौहान ने कहा कि गांवों का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। गांवों के सामाजिक, सांस्कृतिक ताने बाने को बनाए रखते हुए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार कई योजनाओं पर कार्य कर रही है।

उन्होंने ये बातें सोमवार को लक्खनवाला नेवट में नाबार्ड के तहत 80 लाख की लागत से बने सिंचाई नलकूप के लोकार्पण के दौरान कहीं। विधायक ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि को बढ़ावा देने पर ध्यान दे रही है। इससे कि गांवों में पैदावार बढ़ सके और पलायन पर रोक लगे। प्रदेश सरकार विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बना रही है। अब तक के कार्यकाल में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई और यातायात सुविधाओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया है। बताया कि अगले विधानसभा चुनाव से पूर्व विकासनगर की सभी बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा दी जाएंगी। खेत खलिहान को बचाए रखते हुए विकास की किरण को प्रत्येक गांव तक पहुंचाया जा रहा है। कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार दोबारा बनने से प्रदेश के विकास को भी गति मिलेगी। लोगों ने विधायक से बिजली और पानी की पर्याप्त आपूर्ति कराने की मांग की। इस दौरान ग्राम प्रधान विकास पटेल, सूरत सिंह चौहान, अधिशासी अभियंता वीएस पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed