{"_id":"5cec3f50bdec22073a5fdef2","slug":"15589866246-dehradun-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी में प्राइवेट कोचिंग संस्थान खोलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी में प्राइवेट कोचिंग संस्थान खोलने पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में प्राइवेट कोचिंग खोले जाने का विरोध किया है। आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोचिंग संस्थान के पोस्टर फाड़ दिए और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।
एबीवीपी के प्रदेश छात्रसंघ कार्य प्रमुख संकेत नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ता सोमवार को डीएवी इंटर कॉलेज पहुंचे थे। इस दौरान कुछ आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कोचिंग संस्थान के बैनर और फ्लैक्स फाड़ दिए। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि एक प्राइवेट कोचिंग संस्थान (टाइम) को डीएवी इंटर कॉलेज में अवैध तरीके से जगह दी गई है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना था कि डीएवी प्रबंधन ने नो-प्रॉफिट, नो लॉस के आधार पर शिक्षण संस्थान शुरू किया था। निजी कोचिंग संस्थान खुलवाकर प्रबंधन द्वारा कॉलेज की संपत्तियों को खुर्द-बुर्द किया जा रहा है। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य एके श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर कोचिंग संस्थान खोलने का फैसला वापस लेने की मांग की है। इस अवसर पर मनवीर सिंह नेगी, शिवम जोशी, हिमांशु कुमार, सानू मिश्रा, आशीष सिंह, मयंक, रंजन, सुधांशु डोबरियाल, अभिषेक गोदियाल आदि मौजूद रहे।
---
इंटर कॉलेज का एक हिस्सा 30 साल से बंद था। कॉलेज में मेंटीनेंस का पैसा नहीं है। कॉलेज प्रबंधन और कोचिंग संस्थान टाइम इंस्टीट्यूट के बीच समझौता हुआ है। इसके तहत टाइम इंस्टीट्यूट से जो भी किराया आएगा, उससे कॉलेज का रखरखाव किया जाएगा।
विज्ञापन
-एके श्रीवास्तव, प्राचार्य, डीएवी इंटर कॉलेज
---
हमने प्रबंधन के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत हमें डीएवी इंटर कॉलेज परिसर में क्लास चलाने की अनुमति मिली है। अभी हमने केवल वहां अपना सेटअप बनाने का काम किया है। पूरी प्रक्रिया नियमानुसार है।
-राजीव कुकरेजा, निदेशक, टाइम इंस्टीट्यूट