{"_id":"5ceaeeb4bdec220732263a93","slug":"15589004535200-140-dehradun-news107","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 में से 140 अंकों तक मिल सकती है एम्स में एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 में से 140 अंकों तक मिल सकती है एम्स में एंट्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में एमबीबीएस दाखिले की प्रवेश परीक्षा में 200 में से 140 अंकों पर मौका मिल सकता है। परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। अंतिम दिन भी अभ्यर्थियों पर फिजिक्स ही सबसे भारी साबित हुआ।
एम्स प्रवेश परीक्षा का आयोजन रविवार को भी दो केंद्रों पर किया गया। परीक्षा में फिजिक्स के 60 प्रश्न पूछे गए। इनमें सबसे ज्यादा सवाल मैकेनिक्स, इलेक्ट्रोडायनामिक्स, वेव्स और हीट के पूछे गए। फिजिक्स में 11वीं के सिलेबस के ज्यादा प्रश्न आए। इससे छात्र परेशान नजर आए। केमिस्ट्री अपेक्षाकृत आसान थी। इसके 60 प्रश्नों में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री के प्रश्न ज्यादा पूछे गए। बायोलॉजी लगातार दूसरे दिन भी एनसीईआरटी पर फोकस रही। परीक्षा विशेषज्ञ वैभव राय ने बताया कि परीक्षा में 140 अंकों तक का स्कोर करने वालों के लिए राह आसान होगी। परीक्षा विशेषज्ञ मनु पंत ने बताया कि जनरल नॉलेज के सवाल शनिवार की अपेक्षा सरल रहे।