फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदेश- दून मेडिकल कॉलेज को एमसीआई की मंजूरी

प्रदेश- दून मेडिकल कॉलेज को एमसीआई की मंजूरी

Sun, 26 May 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश-  दून मेडिकल कॉलेज को एमसीआई की मंजूरी
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआई) ने नए सत्र के दाखिलों के लिए 150 एमबीबीएस सीटों की मंजूरी दे दी है। कॉलेज को इस संबंध में एमसीआई का पत्र भी प्राप्त हो गया है।

एमसीआई से अनुमति मिलने पर कॉलेज में अब छात्रों की संख्या 450 से बढ़कर 600 हो जाएगी। एमसीआई से चौथे सत्र के लिए मान्यता मिलने पर कॉलेज प्रबंधन ने राहत की सांस ली है। विगत दिनों एमसीआई की टीम ने दून मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया था। इस दौरान कॉलेज में सभी व्यवस्थाओं के साथ अस्पताल की भी जांच की थी। इस दौरान टीम को फैकल्टी की कमी समेत कुछ अन्य खामियां भी मिली थी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर एमसीआई ने कॉलेज में चौथे सत्र के लिए 150 सीटों की अनुमति जारी की। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि अब मेडिकल कॉलेज में छात्रों की संख्या 600 हो जाएगी। इस साल भी कॉलेज में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) के स्कोर से दाखिले किए जाएंगे। इसके तहत 85 प्रतिशत सीटें राज्य कोटे की होंगी। शेष 15 प्रतिशत सीटें ऑल इंडिया कोटे की होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed