फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तीन माह में भी पूरी नहीं 30 कट्टों की जांच

तीन माह में भी पूरी नहीं 30 कट्टों की जांच

Sun, 26 May 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
तीन माह में भी पूरी नहीं 30 कट्टों की जांच
तीन माह में भी पूरी नहीं 30 कट्टों की जांच
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में पकड़े गए 30 बोरे सरकारी खाद्यान्न की जांच पुलिस तीन माह में भी पूरी नहीं कर पाई है। केस दर्ज होने के समय मामले की विवेचना कर रहे एसआई सुनील कुमार ने दावा किया था कि एक माह में मामले का खुलासा कर आरोपी को जेल भेज दिया जाएगा।

क्लेमेंटटाउन पुलिस ने आठ फरवरी की रात टर्नर रोड पर एक वाहन पकड़ा था। जिसमें सरकारी चावल के 30 कट्टे लदे हुए थे। पुलिस ने वाहन चालक विजयपाल से इस राशन के बारे में पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका था। ऐसे में पुलिस ने कालाबाजारी का राशन बताते हुए आपूर्ति अधिकारी को जानकारी दी थी। साथ ही मौके पर विभाग के इंस्पेक्टर को भी बुलाया गया था। इस मामले में आरएफसी अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए थे। इस पर जिला आपूर्ति अधिकारी विपिन कुमार ने पूर्ति निरीक्षक विभूति जुयाल को जांच सौंपी थी, लेकिन 14 दिनों पर विभागीय अधिकारी ने मामले में लीपापोती कर दी थी। जिसके बाद जिला आपूर्ति अधिकारी की ओर से 27 फरवरी को क्लेमेंटटाउन थाने में राशन की कालाबाजारी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

विवेचक एसआई सुनील कुमार का कहना है कि मामले में संबंधित लोगों के बयान लिया जा रहे हैं। राशन किसका था यह साफ नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed