फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सूरत अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में अलर्ट

सूरत अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में अलर्ट

Sun, 26 May 2019 01:27 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
सूरत अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में अलर्ट
सूरत अग्निकांड के बाद प्रदेश भर में अलर्ट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। सूरत में हुए कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद शनिवार को प्रदेश भर में फायर महकमा हरकत में नजर आया। राजधानी में दिनभर हुई छापेमारी में अधिकांश कोचिंग सेंटरों में अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं मिले। इसी कड़ी में 12 कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस जारी कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने शनिवार को गुजरात के सूरत में कोचिंग सेंटर के अग्निकांड का संज्ञान लेकर पुलिस कप्तानाें को कोचिंग और शैक्षणिक संस्थानाें का निरीक्षण कराकर अग्नि सुरक्षा के तमाम उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राजधानी में मुख्य अग्निशमन अधिकारी एसके राणा और जिला अग्निशमन अधिकारी राय सिंह राणा के निर्देशन में शनिवार को दिनभर कोचिंग सेंटरों में छापेमारी चलती रही। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राणा के मुताबिक निरीक्षण के दौरान कोचिंग सेंटराें में आग से बचाव के उपकरण नहीं मिल सके।
विज्ञापन

उन्हाेंने बताया कि अग्नि सुरक्षा के नियमों का पालन करने को करियर लांचर, टाइम कोचिंग सेंटर, बुल्स आई कोचिंग सेंटर, बंसल क्लासेज, अल्फा, बीटा, गामा कोचिंग सेंटर, विक्रांत एकेडमी, महिंद्रा एजूकेशनल, वारियर डिफ्रेंस एकेडमी, एसके कैंपस, लक्ष्य एकेडमी, केशव इंस्टीट्यूट ऑफ वर्टिकल ट्रेेनिंग, ग्राउंड डिफेंस इंस्टीट्यूट आदि के संचालकाें को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed