{"_id":"5ce99e17bdec22077a428bf1","slug":"15588142813-vikas-nagar-news137","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौनिहालों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौनिहालों ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
शनिवार को सरकारी स्कूलों में मनाए जाने वाले प्रतिभा दिवस के तहत नौनिहालों ने अलग-अलग क्षेत्रों में अपना हुनर दिखाया। बालिका शिक्षा के लिए जागरूक करने के लिए प्राथमिक स्तर पर पेंटिंग एवं जूनियर स्तर पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
साथ ही नौनिहालों ने विभिन्न खेलों में भी दांव आजमाए। राजकीय प्राथमिक विद्यालय विकासनगर प्रथम में आयोजित प्रतिभा दिवस के तहत पेंटिंग और पोस्टरों के माध्यम से नौनिहालों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरूक किया। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या, दहेज प्रथा, महिला हिंसा के दुष्परिणामों को भी दर्शाया। इस दौरान सरदार हरजिंदर सिंह, प्रधानाध्यापक वनीता राणा, दीपारानी आदि मौजूद रहे।
जूनियर हाईस्कूल एनफील्ड ग्रांट में निबंध प्रतियोगिता और स्वस्थ शारीरिक विकास के लिए क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान प्रधानाध्यापक विजयपाल, सुदेश गुप्ता, पूनम, भाग्यवती आदि मौजूद रहे। प्रावि रसूलपुर में छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के साथ ही मिट्टी से विभिन्न आकृतियां बनाईं। प्राथमिक विद्यालय ढकरानी कॉलोनी में नौनिहालों ने इंडोर गेम के साथ ही मैदान पर पारंपरिक खेलों में भी दांव आजमाए।
विज्ञापन
प्रावि विकासनगर द्वितीय, प्रावि उदियाबाग, प्रावि डोभरी, प्रावि मंडी गंगभेवा, प्रावि भीमावाला में भी प्रतिभा दिवस पर नौनिहालों ने हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान अरुणा, सतीश, सरिता रानी, सुमनलता, निर्मला देवी, शालिनी गौतम, कमलेश सैनी, राजेंद्र राणा, इंदू डिमरी आदि मौजूद रहे।
----
कागज पर उकेरे कल्पनाओं के रंग
कालसी। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बिजऊ में प्रतिभा दिवस के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। नौनिहालों ने अपनी कल्पनाओं को कागज पर रंगों के माध्यम से आकार दिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में युवराज प्रथम, प्रियांशु द्वितीय, निमिका तीसरे स्थान पर रहीं। इस दौरान पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख सूरत सिंह तोमर, प्रधानाध्यापक संदीप रावत, बीचपाल सिंह, सोमनाथ, रेखा देवी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो