फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाल कवियों ने दिखाया हुनर

बाल कवियों ने दिखाया हुनर

Sat, 25 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
बाल कवियों ने दिखाया हुनर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

नगर के आर्य समाज मंदिर में शुक्रवार को स्व. आदर्श त्यागी स्मृति बाल काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें नगर और आसपास के क्षेत्रों के नन्हे कवियों ने काव्य पाठ कर अपनी साहित्यिक अभिरुचि का प्रदर्शन किया।
काव्य पाठ में बाल कवियों ने सिसायत से लेकर पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों के ताने बाने पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं। काव्य पाठ की शुरुआत ध्रुव चौहान ने मैंने फिर आज अपना गांव जलते देखा है... कविता से की। ओजस्वी त्यागी ने मेरा परिवार, प्यारा परिवार, खुश परिवार दुलारा परिवार, इस पल में बहता जाऊंगा, मैं भी ये रीत निभाऊंगा.., कोमल ने मां बाप के प्रति अपनी भावनाओं को प्रस्तुत करते हुए कहा कि किसी ने सही कहा है, जिस घर में मां बाप हंसते हैं, उस घर में भगवान बसते हैं...।
विज्ञापन

वहीं, भूमिका अग्रवाल ने सभी वेद, पुराण, सभी ग्रंथ नारी की महिमा को दोहराते हैं, कोख में जब कन्या आए तो उसकी हत्या क्यों करवाते हैं... कविता सुनाई। पीयुष, प्रिया मोंगा, विवेक, संयम, प्रीति, रश्मि, जयदेव कपूर, साक्षी, निखिल रावत, रिमझिम छेत्री, अनुराग, आकांक्षा चौहान ने भी अपनी काव्य प्रस्तुति दी। इस दौरान आयोजक पुष्पेंद्र त्यागी, आशीष शर्मा, चंदन शास्त्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed