{"_id":"5ce84dc5bdec22076e31b1d4","slug":"15587281831329-dehradun-news171","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता विफल, 29 से आंदोलन का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता विफल, 29 से आंदोलन का एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की शुक्रवार को परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता विफल रही। इससे आक्रोशित रोडवेज कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। इसके तहत प्रदेश की 34 शाखाओं में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
संगठन के प्रदेश महामंत्री दिनेश पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल परिवहन निगम के महाप्रबंधक प्रशासन निधि यादव और महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पीक सीजन को देखते हुए नई बसें खरीदने की मांग की। इस पर अधिकारियों ने अगस्त के अंत तक 300 नई बसें खरीदने की बात कही। इस पर यूनियन ने नाराजगी जताई। वहीं, हर महीने 20 बसें खरीदने की नीति लागू करने, वेतन, मृतक आश्रित, 367 संविदा परिचालकों की भर्ती करने, विशिष्ट श्रेणी के कर्मचारियों को बगैर उनका पक्ष सुने निगम सेवा से बाहर करने समेत अन्य मांगों पर सहमति नहीं बनने प्रतिनिधिमंडल के सदस्य नाराज हो गए। वार्ता में निगम प्रबंधन की ओर से उप महाप्रबंधक कार्मिक आरपी भारती, उप महाप्रबंधक संचालन संजय गुप्ता, उपमहाप्रबंधक भूपेंद्र कुमार, पीके दीक्षित आदि मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल में विक्रम सिंह डंगवाल, महेंद्र सिंह जीना, दिनेश गुसाई, विपिन बिजल्वाण, प्रेम सिंह रावत, जगमोहन आदि शामिल थे। इसके बाद कर्मचारियों ने 29 मई से प्रदेश की 34 शाखाओं पर धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।