{"_id":"5ce84db5bdec22074f08db60","slug":"155872816713-dehradun-news54","type":"story","status":"publish","title_hn":"हल्की बारिश से दून में पांच डिग्री गिरा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हल्की बारिश से दून में पांच डिग्री गिरा पारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
हल्की बारिश से शुक्रवार को राजधानी दून और आस-पास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान करीब पांच डिग्री गिर गया। इसके कारण लोगों को गर्मी और उमस से कुुछ राहत मिली। शनिवार को भी हल्के बादल छाये रहने का अनुमान है।
शुक्रवार सुबह से राजधानी समेत आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान बादलों से घिर गया और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद कुछ इलाकों में हल्की बौछारें भी पड़ीं। कुछ देर बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। दोपहर में भी आसमान में हल्के बादल छाये रहे, जिससे तेज धूप नहीं खिली। धूप और तापमान कम रहने से लोगों को गर्मी व उमस से खासी राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री की कमी आई। बृहस्पतिवार को जहां अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। शुक्रवार को यह 33 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।