{"_id":"5ce84db2bdec220785347244","slug":"155872816420-dehradun-news181","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ ने चार वाहनों के ग्रीन कार्ड किए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ ने चार वाहनों के ग्रीन कार्ड किए निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
एआरटीओ के निरीक्षण में शुक्रवार को दूसरे राज्यों के चार वाहन चारधाम यात्रा में स्थानीय स्तर पर संचालन करते पकड़े गए। इस पर वाहन के ग्रीन कार्ड निरस्त कर दिए गए। इन वाहनों में दो टैक्सी तथा एक-एक मैक्सी और मिनी बस शामिल हैं।
एआरटीओ अरविंद पांडेय शुक्रवार को टीम के साथ कुठालगेट पर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान दूसरे राज्यों के चार वाहन चारधाम यात्रा में संलिप्त मिले। इस पर एआरटीओ ने वाहनों के ग्रीन कार्ड निरस्त कर दिए। उन्होंने बताया कि ग्रीन कार्ड 60 दिन के लिए जारी किए जाते हैं। बाहर से आने वाले वाहनों को चेकपोस्ट पर होलोग्राम लगवाने पड़ते हैं। इसके बाद ग्रीन कार्ड जारी किए जाते हैं। यात्रा में वाहन संचालन करने के फर्जीवाड़े की शिकायतें मिल रही थीं। इस सूचना के बाद से वाहनों की जांच कराई जा रही है।