फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   आचार संहिता के चलते लटका बस अड्डों को पीपीपी मोड में देने का मामला

आचार संहिता के चलते लटका बस अड्डों को पीपीपी मोड में देने का मामला

Sat, 25 May 2019 01:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
आचार संहिता के चलते लटका बस अड्डों को पीपीपी मोड में देने का मामला
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते राज्य के 30 बस अड्डों को पीपीपी मोड पर देने का मामला फिलहाल लटका हुआ है। ब्रिडकुल ने टेंडर जारी करने की प्रक्रिया तो पूरी कर ली गई है, लेकिन आचार संहिता के चलते कंपनियों का चयन नहीं हो पाया है।

उल्लेखनीय है कि देहरादून, हरिद्वार, रुड़की, ऋषिकेश, हल्द्वानी, काठगोदाम, श्रीनगर, नैनीताल समेत राज्य के 30 बस अड्डों को पीपीपी मोड के तहत निजी कंपनियों को सौंपा जाना है। कंपनियां इन बस अड्डों का विकास कर इनकी जमीनों का व्यावसायिक उपयोग कर सकेेंगी। इन बस अड्डों पर कंपनियां शॉपिंग कांप्लेक्स के साथ-साथ निजी अस्पताल, होटल या अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर सकेंगी। परिवहन निगम की ओर से सहमति मिलने के साथ ही इसकी जिम्मेदारी ब्रिडकुल को सौंपी गई है। ब्रिडकुल ने इन्हें पीपीपी मोड पर देने के लिए टेेंडर भी जारी कर दिया है। इसके लिए कई नामी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। लेकिन, आचार संहिता के चलते मामला लटका हुआ है। ब्रिडकुल के एक अधिकारी ने बताया कि आचार संहिता खत्म होने पर ठेका आवंटित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि बस अड्डाें को पीपीपी मोड में देने से जहां परिवहन निगम और राज्य सरकार को आय होगी, वहीं यात्रियों को भी बस अड्डे पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed