फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फिर एक बार देश को आगे बढ़ाएंगे मोदी

फिर एक बार देश को आगे बढ़ाएंगे मोदी

Fri, 24 May 2019 01:51 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
फिर एक बार देश को आगे बढ़ाएंगे मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित होते ही पछवादून में जीत पर भाजपाई फूले नहीं समाए और जश्न मनाने सड़कों पर उतर आए। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह विजय जुलूस निकालने के साथ ही आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सच्चाई और विकास कार्यों की जीत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देेेश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
सिनेमा गली विकासनगर में एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार होते हुए पहाड़ी गली चौक तक विजय जुलूस निकाला और आतिशबाजी की। जुलूस में पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा, वरिष्ठ नेता रोमी बजाज, पूर्व पालिकाध्यक्ष चंदन लाल अग्रवाल, हरफूल महावर, सुमन, रचिता ठाकुर, सबिता ध्यानी, रजत बजाज, राम किशन, रविंद्र सैनी, दिनेश सेठी, आरव सैनी, कमल राणा, अशोक डिसूजा, सोनू, राजेंद्र मित्तल, अंकुर अग्रवाल आदि शामिल रहे। हरबर्टपुर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चला है। आतिशबाजी करने वालों में जिला मंत्री जीवन चंद भट्ट, मंडल मीडिया प्रभारी पंकज जोशी, मंडल मंत्री संदीप शर्मा, रजनीश गुप्ता, वैभव गुप्ता, मनोज भारद्वाज, सचिन, शुभम गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

भाजपा विधायक मुन्ना सिंह चौहान के विकासनगर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाया। वहीं, देर शाम कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार में आतिशबाजी की। वहीं, मंडी चौक विकासनगर में भी प्रदीप अग्रवाल, सुरेंद्र सैनी, महावीर, मनवीर चौधरी आदि ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीवनगढ़ में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इस दौरान महिला मोर्चा महामंत्री रचिता ठाकुर, होशियार सिंह, अमर सिंह चौहान, सुधीर चौहान, संदीप चौहान, नरेश कुमार, तेजपाल सिंह, अनिल पंवार, दिनेश चौहान, कुंवर सिंह, राजेश यादव, राजेंद्र गैरोला, सुंदरलाल, लक्ष्मी देेवी, मीनू वर्मा, ज्योति गुलाटी, पंकज बहल, खुशबू आदि मौजूद रहे।
---
सेलाकुई में निकाला विजय जुलूस
सेलाकुई। क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर के नेतृत्व में सत्येंद्र चौक पर एकत्र हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वारना पुल तक विजय जुलूस निकाला और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। विधायक ने कहा कि यह जीत जनता और सरकार के कार्यों की जीत है। कार्यकर्ताओं ने रंग और गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। विजय जुलूस में मित्ता सिंह, रविंद्र रमोला, अशोक नेगी, प्रदीप कुमार, सुरेंद्र बलूनी, अशोक महावर, पाली राणा, प्रशांत गुसाईं, तपस ठाकुर, बलवीर गुसाईं, गणेश क्षेत्री, भगत सिंह, अनिल नौटियाल, मनोज पवार, सुखदेव, मीता सिंह, राजेंद्र बलूनी, राजीव गुरुंग शामिल रहे।
---
यह जनता की जीत
चकराता। टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी की जीत पर कार्यकर्ताओं ने छावनी बाजार चकराता में विजय जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जनता की जीत है। विजय जुलूस में विवेक अग्रवाल, सभासद आनंद राणा, अनिल चांदना, हरबंश कुकरेजा, तीर्थ कुकरेजा, अमित अरोरा, मोनित दुसेजा, गीताराम शर्मा, जगदीश रावत, सतीश चौहान, नवीन जैन, नितेश वर्मा, वीरेंद्र, विक्रम शाह, अतर सिंह, अमर सिंह शामिल रहे।

---
साहिया में आतिशबाजी कर मनाई खुशी
साहिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाजार, अमलावा पुल चौक, मंडी चौक पर आतिशबाजी की। वहीं, समाल्टा रोड से साहिया गेट तक विजय जुलूस निकाला। इस दौरान अमर सिंह तोमर, सिन्हा सिंह, बलजीत, सुशील कुमार, संतन सिंह, अमर सिंह चौहान, विरेंद्र सिंह, अंतराम जोशी, प्रशांत भसीन, ग्यारु दत्त शर्मा, अंत राम बिष्ट, मायाराम पंवार, दीप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed