फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सभी केंद्र- शपथ के बाद बाबा केदार की शरण में आ सकते

सभी केंद्र- शपथ के बाद बाबा केदार की शरण में आ सकते

Fri, 24 May 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
सभी केंद्र-  शपथ के बाद बाबा केदार की शरण में आ सकते
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। देश की सत्ता पर लगातार दूसरी बार प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिर बाबा केदार की शरण में आ सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए अंदरखाने तैयारी फिर शुरू हो गई है। अंतिम चरण के चुनाव के दौरान दो दिन तक प्रधानमंत्री मोदी उत्तराखंड में रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 मई को केदारनाथ पहुंचे थे। यहां उन्होंने पहले बाबा केदार के दर्शन किए थे। उसके बाद केदारनाथ के निर्माण कार्यों का जायजा लिया था। इसके बाद रातभर केदारनाथ में एक गुफा में ध्यान किया था। 19 मई को बदरीनाथ दर्शन के बाद प्रधानमंत्री मोदी लौट गए थे। बृहस्पतिवार को प्रचंड बहुमत से सरकार आने के बाद फिर मोदी के उत्तराखंड आने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण पूर्ण होने के बाद वह केदारनाथ दर्शन करने के लिए आएंगे। वह बाबा केदार का आशीर्वाद लेकर देश की कमान संभालेंगे। अंदरखाने इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed