{"_id":"5ce5a129bdec22076c4ed78d","slug":"155855292517-vikas-nagar-news182","type":"story","status":"publish","title_hn":"वनों की जैव विविधता बनाए रखना समाज का भी दायित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वनों की जैव विविधता बनाए रखना समाज का भी दायित्व
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर
विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर कालसी दौरे पर आए वन संरक्षक जलागम सनातन ने कहा कि जैव विविधता हेतु विभिन्न प्रजातियों का पौधरोपण किया जाना वर्तमान समय में अत्यंत आवश्यक है। विभिन्न प्रजातियों के पौधरोपण से की जैव विविधता का लक्ष्य पूरा हो सकता है। वनों की जैव विविधता को बनाए रखना समाज का भी दायित्व है।
विश्व जैव विविधता दिवस पर चकराता वन प्रभाग की रिवर रेंज के अंतर्गत कालसी जोकला नर्सरी में आयोजित कार्यक्रम में जलागम वन संरक्षक सनातन ने कहा कि समूचे विश्व में जैव विविधता पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत 22 मई को पूरे विश्व में जैव विविधता दिवस मनाया जाता है। उन्होंने रिवर रेंज द्वारा तैयार की गई जोकला कालसी की नर्सरी का भी निरीक्षण किया। यहां लगाए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधों तथा इनकी परवरिश को देख कर रिवर रेंज की टीम की सराहना की। साथ ही अन्य वनकर्मियों को भी इससे सीख लेने की बात कही।
डीएफओ चकराता दीपचंद आर्य ने प्रभाग के अंतर्गत जैव विविधता के तहत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को जैव विविधता और जंगलों में पाए जाने वाले पेड़ पौधों की प्रजातियों एवं उनके महत्व की जानकारी दी जा रही है, जिससे ग्रामीण वनों के संरक्षण के प्रति सजग रहें। इस दौरान वन क्षेत्राधिकारी रिवर रेंज बीडी सकलानी, मंगलदास, महेंद्र सिंह, कमलनयन जखमोला, सरदार सिंह आदि मौजूद रहे।