फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिणामों की जानकारी टीवी से पहले मोबाइल पर

परिणामों की जानकारी टीवी से पहले मोबाइल पर

Wed, 22 May 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
परिणामों की जानकारी टीवी से पहले मोबाइल  पर
चुनाव परिणामों की जानकारी टीवी से पहले मोबाइल पर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। लोकसभा चुनाव के परिणाम देखने के लिए आपको केवल टीवी के आगे बैठने की जरूरत नहीं है। इस बार निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर पहले की अपेक्षा ज्यादा तेजी से परिणाम सामने आएंगे। इन्हें मतगणना कार्मिक सुविधा एप्लीकेशन के माध्यम से विधानसभावार अपलोड करेंगे। इस संबंध में नोडल अधिकारियों और मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है, ताकि हर पल का परिणाम वेबसाइट पर अपलोड हो सके।
चुनाव परिणाम निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर भी देखा जा सकता है। हालांकि ये परिणाम जीत और हार का फैसला होने के बाद ही अपलोड होते हैं। कौन सी सीट से कौन जीता या कौन दूसरे या तीसरे नंबर पर रहा यह सब उस पर देखा जा सकता है, लेकिन इस बार यह जानकारी और ज्यादा एडवांस होगी। मसलन, किस चरण में किस विधानसभा में कौन प्रत्याशी आगे या पीछे है। उदाहरण के तौर पर टिहरी लोकसभा सीट पर कौन सा प्रत्याशी किस विधानसभा क्षेत्र में आगे है या पीछे यह सब लाइव देखा जा सकता है। इसके लिए मतगणना स्थल पर हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा भी मौजूद होगी ताकि परिणामों को अपडेट कर पल पल रिलीज किया जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने बताया कि नोडल अधिकारियों को इस पोर्टल पर परिणाम लगातार अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मतगणना केंद्र पर इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा भी पूरे समय रहेगी। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर तमाम सुविधाओं का मंगलवार को भी अवलोकन किया गया है। मतगणना दिवस को लेकर लगभग सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
23 मई को ही सक्रिय होगा लिंक
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर www.eciresult.nic.in लिंक 23 मई को ही सक्रिय होगा। इस पर परिणाम देखे जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed