{"_id":"5ce30f25bdec220773766531","slug":"15583844748-dehradun-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई स्कोरिंग मुकाबले में डीएएससीबी की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई स्कोरिंग मुकाबले में डीएएससीबी की शानदार जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई स्कोरिंग मुकाबले में डीएएससीबी की शानदार जीत
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गोल्ड कप में सोमवार को हुए रोमांचक मुकाबले में डीएएससीबी ने आखिरी गेंद पर यूपीसीए को चार विकेट से हरा दिया। यूपीसीए के 344 रनों के जवाब में डीएएससीबी ने शलभ के 166 रनों की बदौलत 349 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। वहीं, दूसरे मुकाबले में देना बैंक दिल्ली ने पूर्वोत्तर रेलवे को 117 रनों से हराया।
रेंजर्स मैदान में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपीसीए की टीम ने निर्धारित 45 ओवर में सात विकेट खोकर 344 रन बनाए। समीर चौधरी ने 81, अंकित चौधरी ने 73, समर्थ सिंह ने 70, संदीप तोमर ने 39, माधव ने 24 और शुभम ने 22 रन बनाए। डीएएससीबी के योगेश ने तीन विकेट चटकाए। बड़े स्कोर का पीछा करने उतरी डीएएससीबी के ओपनर दीपक ने 51 और गौरव ने 22 रन जोड़े। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे शलभ ने 126 गेंदों में 166 रनों की शानदार पारी खेली। नमन शर्मा ने 46 और अरीश आलम ने 34 रन बनाए। यूपीसीए के अंकित ने दो विकेट लिए।
तनुष क्रिकेट एकेडमी मैदान में खेले गए मुकाबले में देना बैंक दिल्ली ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 243 रन बनाए। वैभव सूद ने 83, राहुल दलाल ने 66, वरुण सूद ने 37 और जोंटी सिद्धू ने 34 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी पूर्वोत्तर रेलवे की पूरी टीम 28.4 ओवर में 126 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए प्रवीन ने 24, मनजीत ने 23, उपेंद्र ने 21 रन बनाए। देना बैंक के वरुण सूद ने चार, विनय ने तीन और शिवांश ने दो विकेट लिए।