फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   किसानों की माली हालत सुधारेगी सरकार

किसानों की माली हालत सुधारेगी सरकार

Tue, 21 May 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
किसानों की माली हालत सुधारेगी सरकार
किसानों की माली हालत सुधारेगी सरकार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। देश के करोड़ोें किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने व विकास में उनके अहम योगदान को देखते हुए केंद्र सरकार ने हाल ही में ‘बायोटिक किसान कार्यक्रम’ की शुरुआत की है। किसानों को अत्याधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शुरू किए गए कार्यक्रम के तहत फिलहाल 15 केंद्रोें के जरिये इसे लागू किया गया है, जबकि आने वाले पांच साल के भीतर 150 केंद्र खोले जाएंगे। केंद्र सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव डॉ. रेनू स्वरूप ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।
सचिव डॉ. रेनू स्वरूप ने बताया कि सरकार की मंशा देश में ‘लीडर्स फार्मर्स’ तैयार करने की है जो अत्याधुनिक तकनीक से रूबरू होने के साथ ही बाकी किसानाें को भी जागरूक करेंगे। किसानों को तकनीक से जोड़ने के लिए पूरे देश में हब मॉडल का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही सामुदायिक खेती को भी बढ़ावा देने की योजना बनाई जा रही है। किसानों को एक हब से दूसरे हब में प्रशिक्षण दिया जाएगा। देश में जैव संसाधनों के इस्तेमाल को लेकर कहा कि देश में जैव संसाधनों की भरमार है। जरूरत उसके अधिकतम इस्तेमाल करने की की है। देश में ‘बायो इकोनॉमी’ के क्षेत्र में कई कदम उठाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी संभावनाएं बहुत अधिक हैं। ऐसे में विभाग का प्रयास है कि ग्रामीणों पर ज्यादा फोकस किया जाए। स्किल डेवलपमेंट को लेकर कार्यक्रम बनाए जा रहे हैं। जिसके लिए ‘स्किल विज्ञान प्रोग्राम’ शुरू किया जा रहा है। उद्यमिता विकास कार्यक्रमों पर फोकस किया जा रहा है। जिसमें हैस्को जैसी संस्थाओं की मदद ली जाएगी। सचिव डॉ. रेनू स्वरूप ने कहा कि देश के हिमालयी राज्यों में बायो रिसोर्स की प्रचुरता है जिसके लिए बिजनेस मॉडल विकसित किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----
‘फार्मर जोन एप’ के जरिये किसानों को मिलेगी खेती से जुड़ी अहम जानकारियां
सचिव डॉ. रेनू स्वरूप ने बताया कि अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस जैसे देशाें की तर्ज किसानों को खेती से जुड़ी तमाम अहम जानकारियां मोबाइल एप के जरिये मिले। इसके लिए जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ‘फार्मर जोन एप’ तैयार किया जा रहा है। फिलहाल एप के जरिये आलू की खेती से जुड़ी तमाम जानकारियां मिलेंगी, जबकि आने वाले समय में तमाम फसलों के बारे में बारे में जानकारियां दी जाएंगी। किसानों की स्थिति को मजबूत किया जा सके, इसके लिए बायो रिसोर्स बेस्ड रूरल इंपावरमेंट नेटवर्क विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
डीएनए क्लब से जुड़ेंगे देश के लाखों बच्चे
बच्चोें खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में विज्ञान प्रौद्योगिकी को लेकर रुचि बढ़े, इसके लिए डीएनए क्लब का गठन किया जा रहा है। फिलहाल डीएनए क्लब देशभर के 117 जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में राज्य सरकारों से भी प्रस्ताव मांगें जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed