{"_id":"5ce305c7bdec22072b5a5ef7","slug":"155838207515-dehradun-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मांगों के समर्थन में डील कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मांगों के समर्थन में डील कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विभिन्न मांगों के समर्थन में डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स एप्लीकेशन लैबोरेटरी (डील) के कर्मचारियों ने सोमवार को गेट पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि कोई भी अधिकारी उनकी मांगों के प्रति संवेदनशील नहीं हैं।
डील कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों व कर्मचारियों विभिन्न लंबित मांगों को लेेकर गेट मीटिंग की। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण के नाम पर प्रशिक्षुओं के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्हें सप्ताह में केवल दो दिन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रयोगशाला में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी-1 के कोई भी पद न होने के बावजूद दो वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी-1 और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी-2 का मात्र एक पद होने के बावजूद तीन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी-2 नियुक्त हैं। इनका स्थानांतरण नहीं किया गया है। कई वर्षों से एक ही व्यक्ति विशेष को लाभ के पद पर रखा जा रहा है। प्रयोगशाला में मेडिकल बिलों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। कर्मचारियों के जायज मेडिकल बिल कई माह से लंबित हैं। प्रयोगशाला में जो भी निर्णय लिए जा रहे हैं, उनमें अध्यक्ष को शामिल नहीं किया जा रहा है। कर्मचारियों ने ने जल्द ही समाधान नहीं होने पर कड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी है। इस मौके पर अध्यक्ष प्रमोद पाठक, सचिव पंकज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।