फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गुरुधाम के लिए 210 सदस्यीय जत्था रवाना

गुरुधाम के लिए 210 सदस्यीय जत्था रवाना

Tue, 21 May 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
गुरुधाम के लिए 210 सदस्यीय जत्था रवाना
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित 210 सदस्यीय यात्रियों का जत्था सोमवार को गुरुधामों के लिए रवाना हो गया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने हरी झंडी दिखा कर यात्रियों को रवाना किया। इससे पहले गुरु चरणों में यात्रा की सफलता के लिए भाई शमशेर सिंह ने अरदास की।
गुरदीप सिंह सहोता, करतार सिंह ने बताया कि यात्रा पांवटा साहिब स्थित गुरुद्वारा, नाढ़ा साहिब, भट्टा साहिब, कीरतपुर साहिब, पगोर साहिब, नानक सर ठाठ होते हुए मणिकरण साहिब तक जाएगी। विभिन्न गुरुधामों के दर्शन कर यात्रियों का जत्था 25 मई को वापस दून पहुंचेगा।
विज्ञापन

सुरेंद्र बने हजारा अरोड़ वंश बिरदारी सभा के अध्यक्ष
देहरादून। हजारा अरोड़ वंश बिरदारी सभा की ओर से सुरेंद्र अरोड़ा को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभा की ओर से सोमवार को नंदा की चौकी, प्रेमनगर स्थित एक होटल वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में चुनाव प्रभारी बीएल डंग की ओर से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें श्याम सुंदर को सचिव, बाबूराम सहगल को उप प्रधान, सविंदर पाल छाबड़ा को सह सचिव, नवीन कुमार सड़ाना को कोषाध्यक्ष और दीपक ग्रोवर को प्रचार मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed