फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गो वंदगढ़ नाले की सफाई शुरू, कच्चा अ तक्रमण तोड़ा

गो वंदगढ़ नाले की सफाई शुरू, कच्चा अ तक्रमण तोड़ा

Tue, 21 May 2019 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
गो वंदगढ़ नाले की सफाई शुरू, कच्चा अ तक्रमण तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

मेयर सुनील उनियाल गामा के निर्देश के बाद नगर निगम की टीम ने सोमवार को गोविंदगढ़ नाले की सफाई शुरू की। इस दौरान नाले पर किए गए कच्चे अतिक्रमण ध्वस्त किए गए। जल्द ही नाले पर किए गए पक्के निर्माण चिह्नित कर उसे तोड़ने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।
बीते शनिवार को मेयर गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने गोविंदगढ़ नाले का निरीक्षण किया था। यहां 30 फिट चौड़ा बड़ा नाला पांच फिट की छोटी नाली में तब्दीलहै। सीवर, गोबर और मलबे से नाला भरा हुआ है। इस पर भड़के मेयर ने अधिकारियों को नाले की सफाई कराने और अतिक्रमण तोड़ने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में सोमवार को निगम के सफाई कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची और नाले की सफाई शुरू की। इस दौरान टीम ने कई कच्चे अतिक्रमण ध्वस्त कराए। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि नाले की सफाई जारी रहेगी, ताकि बरसात में जलभराव की समस्या न हो।
विज्ञापन

---
निरीक्षण के दौरान गोविंदगढ़ स्थित नाला गोबर, सीवर और मलबे के चलते चोक मिला था। लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है। निगम की टीम ने नाले की सफाई शुरू कर दी है। साथ ही टीम गठित कर पक्के अतिक्रमण को भी चिह्नित कर उसे तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील उनियाल गामा, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed