{"_id":"5ce305aebdec22077654eb15","slug":"155838205118-dehradun-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों की छुट्टी में धरना प्रदर्शन करेंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों की छुट्टी में धरना प्रदर्शन करेंगे शिक्षक
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज माध्यमिक शिक्षकों ने 27 मई से गर्मियों की छुट्टी में मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है। शिक्षकों ने कहा कि 25 मई तक वेतन जारी न होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
गांधी इंटर कॉलेज में सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष संजय बिजल्वाण की अध्यक्षता में हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों को तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इसके चलते उनके सामने गंभीर आर्थिक संकट हो गया है। खाते में पैसा न होने पर बैंकों की ओर से शिक्षकों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। इससे उनका मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। जिला मंत्री अनिल नौटियाल ने बताया कि 25 मई तक शिक्षकों का वेतन भुगतान न होने पर उनके पास आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नहीं बचेगा। 27 मई से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में ललित मोहन सकलानी, सुरेंद्र कुमार सहगल, विकास त्यागी, विनोद पांडेय, गिरीश सेमवाल, राकेश डबराल, दिनेश डोबरियाल, विजय जंगवान, मनमोहन मठपाल, राजेंद्र ग्वाड़ी, विनीत यादव, शशि शुक्ला, शकुंतला देवलाल, पवन रेखा बंसल, निमिषा रावत आदि मौजूूद रहे।